Sonbhadra News : असम मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ौली चौक पर उनका पुतला फूंक।

news-img

sonbhadra

3:03 PM, April 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनंद चौबे (संवाददाता) 

सोनभद्र । शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ौली चौक पर उनका पुतला दहन किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र भाषा और अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी कर मुख्यमंत्री ने अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने मांग की कि हिमंत बिस्वा सरमा तत्काल माफी मांगें और भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि एक मुख्यमंत्री संविधान की शपथ लेकर पद संभालता है, ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग करना अस्वीकार्य है।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सुबह 11 बजे कार्यकर्ता बढ़ौली चौक पर जुटे और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, कन्हैया पांडे, आरटीआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजबली पांडे सहित अमरेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, मृदुल मिश्रा, रोहिल मिश्रा, ओमप्रकाश रावत, दयाशंकर पांडे, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, विशिष्ट चौबे, ददन प्रसाद, अनीता गोंड, रोजनी खान, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह पटेल, गुलाब तिवारी, दयाराम प्रजापति, ऋषि राज कुमार और सुनील कुमार मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.