Sonbhadra News : कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
पहलगाम में हुए आतंकी अटैक में मारे गए 28 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए आज कांग्रेसियों ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक से चाचा नेहरू पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा...

कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी...
sonbhadra
11:48 PM, April 25, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पहलगाम में हुए आतंकी अटैक में मारे गए 28 पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए आज कांग्रेसियों ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक से चाचा नेहरू पार्क तक कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेसियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह गोंड ने कहा कि "राहुल गांधी अपनी अमेरिका की यात्रा छोड़कर इस दुखद घड़ी में वापस देश लौट आए और अपनी मंशा सरकार को जाहिर कर दी। इनस विकट परिस्थिति में कांग्रेस सरकार के साथ सरकार है। सरकार जो भी निर्णय लेगी कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करेगी।"
वहीं शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि "आतंकवाद का कोई जाति धर्म नहीं होता है यह दूषित मानसिकता से किया गया अक्षम्य अपराध है जिसके लिए जिम्मेदार लोगों को कतई माफ नहीं किया जा सकता।"
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, स्वामी अरविंद सिंह, रेखा श्रीवास्तव, बेबी सिंह, आशीष शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, जितेंद्र पासवान, बाबूलाल पनिका, सेतराम केसरी, प्रांजल श्रीवास्तव, निगम मिश्रा, विनय गोयल, कन्हैया पांडेय सहित बyड़ी संख्या में कांग्रेसीगण मौजूद रहे।