Sonbhadra News : कांग्रेस भेदभाव पूर्ण वातावरण और उससे संबंधित बातों पर सहमत नहीं - आशु
कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलाये जा रहे 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान "संविधान रक्षक अभियान" के क्रम में कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे "आशु" के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज...

sonbhadra
4:58 PM, December 15, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 नवंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलाये जा रहे 60 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान "संविधान रक्षक अभियान" के क्रम में कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे "आशु" के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने आज राबर्ट्सगंज ब्लाक में तियारनायक गाँव में चौपाल लगाया। इस दौरान कांग्रेसीजन ग्रामीणों की समस्याओं क़ो भी सुना और इसके निस्तारण के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया।
कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि "वर्तमान सरकार द्वारा जिस प्रकार का भेदभावपूर्ण वातावरण बनाया रहा है, उसके उन्मूलन को खत्म करने एवं संवैधानिक मूल्यों के साथ लोगो को अधिकार दिलाने का कार्य पार्टी करेगी। जहां कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों, एससी, एसटी, ओबीसी को लक्षित करने वाली वर्तमान सरकार की विभाजनकारी राजनीति की लगातार बात कर रही है और वह चाहती हैं कि विभाजन की बातें जातिगत स्थिति में ना हो, वह सबको साथ लेकर चलना चाहती है। कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार की विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करने का काम करेगी। इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी और लोगों को अधिकार, न्याय दिलाने का काम भी करेगी। पार्टी लगता जातिगत जनगणना की बात भी कर रही है सड़क से लेकर संसद तक गरीब, बेरोजगार, महिलाएं ,आदिवासी, दलित सब की लड़ाई लड़ने का न्याय दिलाने का काम पार्टी ने हमेशा किया है और आगे भी करेगी।"
इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा, जवाहिर भारती, राजू भारती, राम प्रवेश, प्रभु भारती, रामजी वाजपेई, जुड़ा देवी, पिंटू भारती, कुसुम भारती, मौजी देवी सहित बढ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




