इस दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे 'आशु' ने कहा कि "हम सब का यह दायित्व है कि प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर देश की सांस्कृतिक विरासत को शिखर पर पहुँचाएं। देश की आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू और पूर्व-प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनपद सोनभद्र में विकास की गंगा बहायी थी, जिसमें रिहंद डैम, हिंडालको इंडस्ट्री, एनटीपीसी, अनपरा/ओबरा तापीय परियोजनाएं शामिल है। यहीं नहीं आदिवासी नेता स्व0 रामप्यारे पनिका ने यहां दलितों, आदिवासियों के लिए क्या कुछ नहीं किया। कांग्रेस की सोच इस जनपद के दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी को दर-2 की ठोकरें खानी ना पड़े ,जिस सोच के साथ इन कल करखानों का निर्माण कराया गया था और यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है लेकिन जैसे ही कांग्रेस प्रदेश की सत्ता से हटाती है सोनभद्र के आदिवासियों पर जुल्म होना शुरू हो जाता है, जिसमें घोरावल विधानसभा का उम्भा नरसंहार ताज़ा उदाहरण है। वहीं प्रियंका गाँधी ने सोनभद्र से लगाव के कारण ही उभ्भा पीड़ितों की लड़ाई लड़ी। वहीं जिले का युवा नौकरी की तलाश में पलायन को मजबूर है।"