Sonbhadra News : वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ को कांग्रेस ने बताया आस्था पर हमला, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ और कथित सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुँचाने के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और मामले की......

जिलाधिकारी कार्यालय ओसी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसीजन......
sonbhadra
6:45 PM, January 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कांग्रेस ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ और कथित सांस्कृतिक धरोहर को नुकसान पहुँचाने के विरोध में आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और मामले की उच्च-स्तरीय जाँच, तत्काल काम रोकने और स्थानीय धार्मिक नेताओं से परामर्श के बाद ही पुनर्विकास की मांग की है साथ है और चेताया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को नष्ट किया जा रहा है, जबकि सरकार ने सभी कलाकृतियों को सुरक्षित रखने का दावा किया है, लेकिन कांग्रेस इसे 'आस्था पर हमला' बता रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि "भाजपा सरकार धर्म की बात तो करती है, लेकिन उसके संरक्षण में ही धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाने का काम हो रहा है। यह सरकार के दोहरे चरित्र का जीवंत प्रमाण है। काशी जैसी पवित्र और ऐतिहासिक नगरी में सुंदरीकरण के नाम पर माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ना और मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करना, केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित रूप से इतिहास और आस्था पर किया गया हमला है।"
इस दौरान कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, शीतला सिंह, आशुतोष कुमार दुबे 'आशु', राजबली पाण्डेय, बेबी सिंह, ई0 जितेंद्र पासवान, राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।




