Sonbhadra News : छठ पूजा समिति के चुनाव में उपजी उहापोह की स्थिति, सर्वसम्मति से कमलेश बने अध्यक्ष
परन्तु नए समिति के गठन में उपस्थित सदस्यों की सूझबूझ ने नए चेहरे को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। नई समिति ने कमलेश कुमार कन्नौजिया को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

sonbhadra
6:56 AM, October 26, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । राजा बरियार शाह ग्राउंड में आगामी छठ पूजा के आयोजन को लेकर सेवा निवृत्त जिलाजज राजन चौधरी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में नए अध्यक्ष पद के लिए एक बार उहापोह की स्थिति उतपन्न हो गई।परन्तु नए समिति के गठन में उपस्थित सदस्यों की सूझबूझ ने नए चेहरे को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। नई समिति ने कमलेश कुमार कन्नौजिया को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कमेटी के गठन के साथ ही छठ पूजा के आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। नई कमेटी में वरिष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया,(पिंकी) उपाध्यक्ष दिनेश यादव, एवं मनोज कुमार चयनित किए गए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विकास कन्नौजिया, पप्पू यादव, एवं संजीव जायसवाल को सौंपा गया।,
समिति के सक्रिय सचिव के रूप में राकेश कन्नौजिया तथा उपसचिव सुभाष भारती एवं मुलायम यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं समिति का प्रबंधक अमित कुमार कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी, नंदलाल गुप्ता, संजय कन्नौजिया, शिव कुमार कन्नौजिया, विवेक कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी, पंकज कन्नौजिया, विकास (बबलू, रेलवे), मुकेश कन्नौजिया,राजकपूर कन्नौजिया, मुकेश गुप्ता को बनाया गया है।
मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों में सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, नितेश कुमार एवं विवेकानंद मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
मुख्य संरक्षक के रूप में भारतीय युवा शक्ति संगठन समिति के संरक्षक अजय कुमार रजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजीव जौहरी नामित किए गए हैं।
संरक्षक मंडल में पूर्व के छठ सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, लखन कन्नौजिया, विंध्याचल कन्नौजिया एवं दिलगज कन्नौजिया नामित किए गए हैं।
बैठक में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने आगामी छठ पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता की भावना व्यक्त की। नई कमेटी के गठन के बाद क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल है।




