Sonbhadra News : पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन
विंढमगंज में सन क्लब सोसाइटी द्वारा शोक सभा का हुआ आयोजन

sonbhadra
8:14 PM, July 27, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय सन क्लब सोसायटी के संरक्षक पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर क्लब के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशू सिंह ने एक बैठक कर मृत आत्मा के शांति के लिए शोक सभा की।
शोकसभा में क्लब के पूर्व संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि क्लब का नींव रखने के दौरान ही संरक्षक के रूप में जयप्रकाश चतुर्वेदी ने हम सभी युवाओं को समाज में सामाजिक सहयोग, समाज का उत्थान करने के लिए सही मार्गदर्शन दिया था तब जाकर के क्लब का उदय हुआ था, समय-समय पर हम नौजवान पीढ़ी को सही दिशा में काम करने के लिए स्वयं विंढमगंज में आकर बैठक करके समझाया व बताया करते थे जिसका परिणाम है कि आज क्लब विशाल सूर्य मंदिर के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष होने वाले छठ महापर्व में सोनभद्र जिले में अपना नाम रोशन कर रहा है। हम सभी लोगों के बीच हमारे संरक्षक, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन होने से अपूरणीय क्षति हुई है।
इस मौके पर मौजूद क्लब के सभी लोग मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविंद्र जायसवाल, उदय जायसवाल ,सुमन कुमार गुप्ता, अमित केसरी, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, आनंद जायसवाल, जीद्दन लाल, राकेश कुमार केसरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




