Sonbhadra News : कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15000-15000 रुपये के 4 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 72/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15000-15000 रुपये के 4 नफ़र ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त
sonbhadra
4:11 PM, April 16, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 72/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15000-15000 रुपये के 4 नफ़र ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । फरार अभियुक्तों में 01. बृजेश पासवान पुत्र गोविन्द पासवान, 02. डब्बू यादव उर्फ डबलू यादव पुत्र शिवनन्दन यादव, 03. नारायण यादव पुत्र भरत यादव, 04. लल्लन प्रसाद यादव स्व0 सुखाड़ी प्रसाद यादव समस्त निवासीगण पिपरा थाना खरौंधी जनपद गढ़वा झारखण्ड शामिल हैं । जिन्हें अमिला धाम चकरिया से गिरफ्तार किया गया ।



