Sonbhadra News : कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक नफर पशु तस्कर गिरफ्तार, 103 राशि गोवंश बरामद
कोन पुलिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 103 राशि गोवंश के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि पांच गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए ।

गो तस्कर के कब्जे से मुक्त कराए गए राशि गोवंश
sonbhadra
6:04 PM, November 2, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब गो तस्कर बड़ी संख्या में गोवंशों को मोहना जंगल चननी होते हुए सोमा पहाड़ से झारखण्ड बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 103 राशि गोवंश के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि पांच गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर जंगल के रास्ते बिहार जा रहे हैं । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर नूर मुहम्मद पुत्र सकूर मिया निवासी ग्राम चन्दनी थाना खरौंधी जनपद गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 103 गोवंशों को बरामद किया गया । जबकि 5 नफर गो तस्कर जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 123/2024 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
वांछित अभियुक्तगण का विवरण
01. बदरे आलम पुत्र जहीरूद्दीन मिया निवासी करीवाडीह थाना खरौंधी जनपद गढवा झारखण्ड।
02. बृजेश पासवान पुत्र गोविन्द पासवान निवासी पिपरा थाना खरौंधी जनपद गढवा झारखण्ड।
03. डब्बू यादव पुत्र षिवनन्दन यादव निवासी पिपरा थाना खरौंधी जनपद गढवा झारखण्ड।
04. नारायण यादव पुत्र भरत यादव निवासी पिपरा थाना खरौंधी जनपद गढवा झारखण्ड।




