Sonbhadra News : शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्या सुनते जिलाधिकारी
sonbhadra
8:27 PM, October 19, 2024
जनपद न्यूज ब्यूरो
★ जन मानस के शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के चारों तहसीलों में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस
★ तहसील राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुईं सम्पूर्ण समाधान दिवस
★ आई0जी0आर0एस0 व सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारी निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी
सोनभद्र । शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया । तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाना है, सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने अधीनस्थों को अवगत करा दें कि किसी प्रकार की योजनाओं को आम जनता को देने में पैसे की मांग किये जाने, लाभार्थीपरक पत्रावलियों के निस्तारण में, जनता की समस्याओं के निस्तारण के दौरान पैसे की मांग करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे मामले जो मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना है, दोनों पक्षों के समक्ष वार्ता कर प्रकरण का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चौहान आदि ने 133 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 17 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 21 मामले निस्तारित हुए, बाकी 112 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये हैं।




