Sonbhadra News : देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गुरुवार को देश व्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए संयुक्त वाम दल के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में जूलूस निकालकर कर कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन

sonbhadra
4:57 PM, February 12, 2026
सोनभद्र । गुरुवार को देश व्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए संयुक्त वाम दल के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र में जूलूस निकालकर कर कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन। जहां वक्ताओं ने कहा कि देश व राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की श्रमिकों, किसानों, खेत मजदूरों , आदिवासियों , नौजवानों, महिलाओं , दस्तकारों, दुकानदारों, व्यापारियों, छोटे उद्योगों, छात्रों और स्कीम वर्करों एवं मध्यम वर्ग विरोधी नीतियों के विरुद्ध दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त खेत मजदूर यूनियन एवं संयुक्त वाम दलों द्वारा 12 फरवरी 2026 को राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल के आवाहन पर जनपद सोनभद्र की जिला कमेटियां इस हड़ताल का पुरजोर तरीके से समर्थन करते हुए और केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करती है और आज हम
निम्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ....
जिसमें प्रमुख रूप से यह मांगें रहीं।
दमनकारी 4 श्रम संहिताओं को निरस्त किया जाए और पूराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए।
सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए।
बिजली संसोधन विधेयक 2025 वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर थोपना निरस्त किया जाए। तथा किसानों,खेतीहरों और गरीबों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाए।
ग्रामीणों व खेत मजदूरों के हित में वीबी जी रामजी योजना को निरस्त कर पूराने मनरेगा योजना को बहाल किया जाए।
मनरेगा मजदूरों को 200 दिन के काम की गारंटी और उन्हें प्रतिदिन की रुपए 600 की न्यूनतम मजदूरी दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
किसानों के लिए एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी सुनिश्चित किया जाए।




