Sonbhadra News : सांप्रदायिक, जातिवादी हिंसा और समाज में बढ़ रहे नफ़रत को रोका जाए- भाकपा
भा0 क0 पा0 के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में हो रही जातिय हिंसा और बुलडोजर नीति के विरोध में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम पत्रक एडीएम को ज्ञापन सौंपा ।

sonbhadra
7:53 PM, July 3, 2025
शान्तनु कुमार
◆ इटावा में कथावाचकों के साथ घटित घटना के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करने की उठाईं मांग
सोनभद्रव। गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में हो रही जातिय हिंसा और बुलडोजर नीति के विरोध में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम पत्रक एडीएम (न्यायीक) को सौंपा और कार्यवाही करने की मांग किया ।
धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जबसे देश व प्रदेश मे घोर साम्प्रदायिक डबल इंजन की सरकारें आईं है तबसे देश प्रदेश का पूरी तरह से समाजिक ताना बाना ध्वस्त किया जा रहा है ।
भारत के संविधान की धारा 15 का खुले आम उलंघन किया जा रहा है । राजनैतिक दबाव के चलते प्रशासन को कमजोर किया जा रहा है । संविधान की धारा 15 धर्म, मूल वंश, जाति,लिंग, जन्म स्थान के आधार पर विभेद का पूरी तरह से विरोध करती है । किसी भी नागरिक के विरूद्ध केवल धर्म, जाति,लिंग के आधार पर कोई विभेद नही किया जा सकता है ।
किन्तु समूचे देश व प्रदेश मे धर्म, जाति, लिंग के आधार पर खुलेआम विभेद किया जा रहा है। इटावा के थाना बकेवर के दादरपुर गांव मे कथा वाचकों के साथ घटी घटना इसका साबूत है । देश व प्रदेश मे जगह जगह पर ऐसी घटनाएं घट रही हैं । इन घटनाओं की पार्टी निन्दा करती है और इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मांग करती है कि देश प्रदेश मे बैठी सरकारों के मंत्रीयो द्वारा देश मे साम्प्रदायिकता और जातियता फैलाई जा रही है। जिसका असर गांव-गांव और शहर शहर मे फैल रहा है , जिसे तत्काल रोका जाए।




