रमेश (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधको /शिक्षकों की कमेटी गठन को लेकर रविवार को सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज मे एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे चर्चा -परिचर्चा के बाद प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधक/शिक्षको के लिए एक कमेटी गठित की गई।क्षेत्र में संचालित विद्यालयों के प्रबंधकों व शिक्षकों के साथ आए दिन कोई ना कोई घटना दुर्घटना घटित होती रहती है, जिसके बाद उस परिवार की सुध लेने वाला कोई नहीं होता है उस दुख की घड़ी में उनके साथ कोई खड़ा नहीं होता और उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है ।विद्यालय प्रबंधक व शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पूर्व में भी बैठक आहूत की गई थी ,जिसे लेकर पुनः सोन्नांचल इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में दुद्धी क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधकगण एवं शिक्षकगण मौजूद रहे ।जिसमें निजी विद्यालयों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बातों को रखा गया। साथ ही साथ बैठक को एक मजबूत आधार देने के लिए एक संगठन भी बनाई गई, जिसमें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमे मुख्य संरक्षक विश्वजीत गुप्ता सरस्वती शिक्षा निकेतन खजूरी व अध्यक्ष पद पर राजेश्वर श्रीवास्तव सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक को जिम्मेदारी दी गई।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक मकबूल आलम, संरक्षक सुरेंद्र अग्रहरि, हरिशंकर सिंह,उपाध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा, राकेश अग्रहरी, दुर्गेश तिवारी, श्याम नारायण शुक्ला, महासचिव रमाकांत मौर्य, सचिव पद पर कृष्ण कुमार डीपीएस,कोषाध्यक्ष श्रवण जायसवालडीएलसी,कानूनी सलाहकार अनिल कुमार द्विवेदी, संगठन मंत्री जगत नारायण यादव, सूचना प्रसारण मंत्री आदर्श कुमार व नीरज कुमार बने।कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह यादव श्री राम पब्लिक स्कूल विंधमगंज, राजेश अग्रहरी लिटिल एंजेल स्कूल, सुभाष चंद्र गुप्ता बाबा बंशीधर प्राथमिक विद्यालय सलैयाडीह, मकसूद अहमद अंसारी एरिस्टो एकेडमी विंढमगंज, शंभू नाथ गुप्ता शिक्षक बनाए गए। संगठन का गठन होने के उपरांत सभी पदाधिकारी का माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं शिक्षक मौजूद रहे।