Sonbhadra News : आयुक्त ने कहा- आवास व पेंशन के लाभार्थी लाओ, बंगले झाँकने लगे सचिव, तब......
आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी और डीएम बी0एन0 सिंह ने मनबसा गांव के जीवनशाला विद्यालय में चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एग्री स्टैक की धीमी प्रगति पर तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र सिंह से...

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते आयुक्त, डीएम, सीडीओ व अन्य
sonbhadra
8:23 AM, March 4, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी और डीएम बी0एन0 सिंह ने मनबसा गांव के जीवनशाला विद्यालय में चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एग्री स्टैक की धीमी प्रगति पर तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घनश्याम का वेतन रोकने के निर्देश दिया।
आयुक्त ने गांव से जीरो पॉवर्टी के एक लाभार्थी को लाने को कहा तो ग्राम सचिव बंगले झांकने लगा। तब आयुक्त ने पेंशन और मुख्यमंत्री आवास के एक लाभार्थी को सामने लाने के निर्देश दिए। इस पर भी वह इधर-उधर देखने लगा। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ नमिता शरण को सचिव का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण का निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने सचिव और सफाई कर्मी के न रहने की शिकायत की। पूछताछ में पता चला कि सचिव के पास नौ गांव का चार्ज है, जिस पर अधिकारियों ने इस पर हैरानी जताई। डीपीआरओ ने कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया।
आयुक्त ने लेखपाल अश्विनी पटेल को तलब किया। एग्री स्टैक की प्रगति के बारे में पूछा तो बताया गया कि 55 गाटे अभी बचे हुए हैं, जिसे जल्द कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने तहसीलदार की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार से 10 रुपये वसूली की भी शिकायत की।
इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, एसडीएम निखिल यादव, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, एडीपीआरओ राजेश सिंह, एडीओ पंचायत अजय सिंह, ग्राम प्रधान मंजू देवी, जगमोहन सिंह, हृदय नारायण सिंह, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।
फॉसिल्स पार्क को विकसित करने के दिए निर्देश -




