Sonbhadra News : कमिश्नर ने 'सोन प्रेरणा कैफे' का फीता काटकर किया शुभारंभ
आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश ने आज विकास भवन प्रांगण में स्थापित सोन प्रेरणा कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया....

sonbhadra
11:33 PM, March 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन-सेमर द्वारा किया जायेगा संचालन
सोनभद्र । आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश ने आज विकास भवन प्रांगण में स्थापित सोन प्रेरणा कैफे का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह ने बताया कि "सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा संचालित किया जाएगा। आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा कैफे का निर्माण कराया गया है, जहां पर समूहों द्वारा बनाए गया विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद भेजे जाएंगे। 1700 वर्ग फुट में बने कैफे विशेष तरह के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मक्के की रोटी सरसों का साग, सम की रोटी पौधों के बिस्किट एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे साथ ही साथ विभिन्न तरह के उत्पाद जैसे अचार, पापड़, चिप्स, बड़ी मसाले आदि वस्तुएं भी यहां पर स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी।"
इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर रमेश चन्द्र सहित अधिकारी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।



