आयुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं उनके एकत्रीकरण हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को योजित करने तथा ससमय पूर्ण कराने हेतु विधानसभा के आंवटित मतदान स्थलों में नियुक्त बी0एल0ओ0 की सहायता हेतु लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन, प्रधानाध्यापक, सफाई कर्मचारी, सहायक अध्यापक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिक बी0एल0ओ0 के साथ सहयोग करें, जिससे कार्य पूर्ण हो सके। गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने हेतु वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग 100 प्रतिशत सुनिश्चित कराते हुए डिजिटाइजेशन पूर्ण कराया जाय जिससे कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो सकें। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, मंडलायुक्त के वैयक्तिक सहायक राजेश श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।