Sonbhadra News : CM के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर और DIG ने किया निरीक्षण
मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने जनपद सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल संत कीनाराम स्नातकोत्तर.....

sonbhadra
10:47 PM, August 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने जनपद सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी व हेलीपैड स्थल लोढ़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल का स्थलीय जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में डी0आई0जी0 आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह से विचार-विमर्श करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लिये जाये, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाये।
उन्होंने कहा कि हेलीपैड स्थल के आस-पास के झाड़ियों का कटान करते हुए साफ-सफाई का बेहतर प्रबन्ध किया जाये। इस दौरान डी0आई0जी0 आर0पी0 सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी भी आवश्यकतानुसार निर्धारित स्थलों पर लगाने के निर्देश दिया।




