Sonbhadra News : पत्रकारों के बीच अभय शर्मा की कॉमेडी नाइट, पत्रकारिता दिवस पर दुद्धी में होगा खास आयोजन
कमेडियन अभय शर्मा हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, डी आर होटल में सजेगी महफिल

sonbhadra
8:03 PM, May 28, 2026
* कमेडियन अभय शर्मा हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, डी आर होटल में सजेगी महफिल
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के डी आर होटल में 30 मई को शाम 6 बजे से हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस गौरवमयी कार्यक्रम में देश के जाने-माने हास्य कलाकार (कमेडियन) अभय शर्मा मुख्य आकर्षण होंगे, जो अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।मुख्य वक्ता और अतिथिकार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामजीत यादव होंगे। वे पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और समाज में इसके महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




