Sonbhadra News : ठंड का कहर शुरू, सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नदारद
दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और ठंड भी बढ़ गई है, लेकिन नगर में अलाव की व्यवस्था नदारद है। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव नहीं जल रहा है। इससे नागरिकों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कमोवेश यही स्थिति.....

कूड़ा जलाकर तापते लोग...
sonbhadra
10:10 AM, December 10, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और ठंड भी बढ़ गई है, लेकिन नगर में अलाव की व्यवस्था नदारद है। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव नहीं जल रहा है। इससे नागरिकों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कमोवेश यही स्थिति जिल के अन्य निकायों में भी है। जिले में रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका हैं, जबकि चुर्क/गुरमा, चोपन, दुद्धी, घोरावल, ओबरा, पिपरी, डाला और अनपरा नगर पंचायत है। इन सभी जगहों पर ठंड के मौसम में निकाय प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था की जाती रही है, ताकि रिक्शा व खोमचा वालों के अलावा अन्य लोगों को ठंड में राहत मिल सके। इस बार दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। यही नहीं, तीन दिन से देर रात कोहरे का क्रम भी शुरू हो गया है और ठंड भी बढ़ गई है, इसके बाद भी नगर पालिका की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अब तक कम से कम 20-25 प्रमुख जगहों पर अलाव जलने शुरू हो जाते थे।
बढ़ती ठण्ड में नपा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का दंश झेल रहे गरीब -
दिसंबर महीने के शुरुआत हो चुकी है लेकिन अब तक नगर में कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है, इसके चलते राहगीरों व गरीबों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और रात की कड़ाके की गलन भरी ठंड से निजात पाने के लिए लोगों को अपने से अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही है। समर्थ लोग तो खरीदकर लकड़ी आदि जला लेते हैं, लेकिन सबसे अधिक दिक्कत तो गरीबों की है। जिनके पास न पहनने को गर्म कपड़े हैं, न ओढ़ने को कंबल आदि और न ही रहने को छत है। ऐसे में कड़ाके की ठंड में रात बिताना उनके लिए दूभर हो गया है। वहीं पिकेट पर तैनात पुलिस के जवान भी ठण्ड से निजात पाने के लिए लकड़ी खरीद कर आग जलाने क़ो मजबूर हैं। वहीं अलाव जलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी इस ओर से मुंह मोड़े हुए है। इस बार अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो नगर पालिका द्वारा अब तक अलाव जलाने के लिए टेंडर तक नहीं किया गया है।
मरीज के तीमारदारों को हो रही है परेशानी -




