Sonbhadra news : कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
वैष्णो मंदिर के समीप एस एस होटल के सामने कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक घायल हो गया।

sonbhadra
8:42 AM, April 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के समीप एस एस होटल के सामने कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पीआरवी टीम ने एम्बुलेंस द्वारा चोपन अस्पताल भेजवा दिया।
जानकारी मुताबिक शुक्रवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के समीप एस एस एस होटल के सामने एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोयला लोड वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथीनाला की तरफ से आ रही थी कि डाला बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पास डायवर्सन मार्ग पर ट्रेलर को ले जाने के लिए स्टेरिंग घुमाया जो तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पुलिया से टकराते हुए एस एस एस होटल के सामने जाकर पलट कर गिर गई ।
घटना की जानकारी होते ही डायल 112 पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया।



