Sonbhadra News :सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण,आशाओं के मानदेय का भुगतान शीघ्र
सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण,आशाओं के मानदेय का भुगतान जल्द

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
8:11 PM, June 11, 2026
सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण,आशाओं के मानदेय का भुगतान शीघ्र
दुद्धी, सोनभद्र। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और धरातल पर उनकी प्रगति जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का गुरुवार को निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन ,आशाओं एवं एएनएम के साथ समीक्षा बैठक की इस दौरान अस्पताल की स्थिति के बारे में जानकारी ली।आयुष्मान कार्ड बनाने में हो रही दिक्कतों को लेकर आशाओं से वार्ता की और प्रगति लाने को कहा वही करीब दो माह से आशाओं के रुके मानदेय को आगामी दो दिनों में भेजने को कहा।बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से सीधे बातचीत कर फील्ड में आ रही उनकी समस्याओं और चुनौतियों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। सीएमओ ने इस दौरान सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के ब्लड बैंक,वार्ड अस्पताल परिसर आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बताया कि बरसात के दिनों भवन की छत से पानी टपकने की जानकारी मिली है इंजिनियर भेज कर इस्टीमेट बनवाकर सही कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि यहां ब्लड बैंक बहुत अच्छा है क्षेत्र में ब्लड कैंसर के मरीज ज्यादा है इसलिए इसे और बेहतर किया जाएगा।उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि क्षेत्र के अवैध अस्पताल संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान डॉक्टर वरुणनिधि, डॉ विनोद सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




