Sonbhadra News : जल जीवन मिशन जल गुणवत्ता द्वारा स्वच्छता मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन
जल जीवन मिशन जल गुणवत्ता द्वारा स्वच्छता मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

sonbhadra
4:44 PM, July 30, 2024
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी । विकास खंड नगवा के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को जल जीवन मिशन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें इन्पैनल्ड एजेंसी द्वारा इन्फोटेक साल्यूशन के माध्यम से जल स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दी गई जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी नगवां उत्कर्ष सक्सेना ने दिप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया गया उसके पश्चात इन्फोटेक साल्यूशन टिम द्वारा उपस्थित लोगों को जल गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई जिसमें किट के माध्यम से जल स्वच्छता का जांच,पानी को कैसे बचाएं,जल जनित बिमारियों एवं जल संरक्षण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इन्फोटेक साल्यूशन टिम के जिला परियोजना समन्वयक अतुल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर , विद्यालय, आंगनवाड़ी आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक , स्वच्छता मेला,वाल राइटिंग,कला प्रतियोगिता आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा वहीं ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जल स्वच्छता, एवं जल बचाओ अभियान में लोग सहयोग करें एवं जल के महत्व को समझते हुए उसका उपयोग सही पुर्वक करे अन्यथा इस समय जो पानी कि किल्लत हो रही उसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भयावह रुप से भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर जिला सहायक समन्वयक सीता सिंह,ट्रेनर अनिल सिंह, गोलू सैनी, राहुल, सुधीर, नेहा, शीतल, आवृत्ति सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, समूह कि महिलाओं सहित दर्जनों कि संख्या में लोग मौजूद रहे




