Sonbhadra News : स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के संकल्प के साथ स्वच्छता पखवाड़ा समापन
एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया । इस दौरान परियोजना के सभी विभागों, अनुभागों तथा कल्याण निकायों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और कार्यस्थल सुधार को बढ़ावा देना रहा।
अभियान की शुरुआत 16 मई को प्रभात फेरी और स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें परियोजना प्रमुख सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, परिसर स्थित विद्यालय, सीआईएसएफ़ तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया । पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन की निर्धारित गतिविधियों के अनुसार आवासीय परिसर स्थित विद्यालयों, सब्जी मंडी, परियोजना के आस-पास के गावों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान रखवाए गए। स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता वार्ता, सिंगल यूज प्लास्टिक, के संबंध में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया । बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग कर रहीं बालिकाओं के लिए जहां स्वच्छता जागरूकता पर व्याख्यान आयोजित किया गया वहीं दूसरी ओर वृहद वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया ।
अपशिष्ट से समृद्धि थीम के अंतर्गत सब्जी मंडी में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । लोगों के बीच स्वच्छता की अलख जगाने की दिशा में निबंध, नारा, ड्राइंग, पेंटिंग जैसे प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया । आवासीय परिसर के साथ-साथ आस-पास के जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए । पखवाड़े भर चली गतिविधियों की परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और साफ-सफाई हम सभी की समूहिक ज़िम्मेदारी है । आप सभी ने आयोजित गतिविधियों में प्रतिभागिता करके स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया है।