Sonbhadra news : स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, स्वच्छ और हरित वातावरण का दिया संदेश
एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का समापन विभिन्न जनजागरूकता और स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों के साथ हुआ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का समापन विभिन्न जनजागरूकता और स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों के साथ हुआ। पखवाड़े के दौरान परियोजना के विभिन्न विभागों, इकाइयों और कल्याणकारी संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, बेहतर कार्यस्थल व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत 16 मई को प्रभात फेरी और स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसमें परियोजना प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सीआईएसएफ कर्मी तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पूरे अभियान के दौरान आवासीय परिसर, विद्यालयों, सब्जी मंडी तथा आसपास के गांवों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ेदान की व्यवस्था की गई।
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम, स्वच्छता वार्ताएं तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम से जुड़ी छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया।
‘अपशिष्ट से समृद्धि’ विषय पर सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कचरे के पुनः उपयोग और संसाधन प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके अलावा निबंध, नारा लेखन, चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया। लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए।
पखवाड़े के समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हुए कार्यक्रमों ने स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला