Sonbhadra News : सिविल बार संघ चुनाव- जाँच मे 4 नामांकन खारीच
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर भरे गए पर्चो की जाँच गुरुवार को गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की टीम ने जाँच मे चार पर्चे खारीच कर दिए

sonbhadra
8:27 PM, March 27, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर भरे गए पर्चो की जाँच गुरुवार को गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की टीम ने जाँच मे चार पर्चे खारीच कर दिए। इल्डर कमेटी चेयरमैन/मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु आदर्श कुमार ने पर्चा भरा था लेकिन विधि व्यवसाय 2 वर्ष से ऊपर नही होने के कारण पर्चा खारीच कर दिया गया हैं। गर्वर्निंग काऊंसिल कनिष्ठ हेतु मनोज कुमार यादव,आशुतोष मिश्रा व आरिफ ने अपना -अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन मनोज कुमार यादव और आशुतोष मिश्रा का विधि व्यवसाय 2 वर्ष से ऊपर नही पाया गया तथा आरिफ का प्रस्तावक, समर्थक नही होने के कारण नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।
जाँच मे अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल एड., प्रभु सिंह कुशवाहा एड, शिवशंकर प्रसाद एड तथा प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एड के पर्चे सही पाए गए, जबकि सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवारों के पर्चे जाँच मे सही पाए गए जिसमें जवाहर लाल एड,महेंद्र जायसवाल एड तथा रामेश्वर राव शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए रामजी पाण्डेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा,पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार तथा प्रशासन के लिए अभिनाथ यादव ने नामांकन सही पाया गया।
सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरि एवं प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 29 मार्च को वैध उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।




