Sonbhadra News : शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने शहर के सभी बूथों पर विशेष पुनरक्षण के लिये बीएलए की तैनाती सुनिश्चित की
बैठक को संबोधित करते हुए हाज़ी फरीद अहमद ने शहर पदाधिकारियो को निर्देश जारी किया है की हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक तैयारी करें ।

sonbhadra
5:51 PM, November 17, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र की बैठक आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर की गई जिसकी अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने की।
बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने फरीद अहमद को पुनः जिम्मेदारी मिलने पर माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी । बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आदरणीया आराधना मिश्रा 'मोना' के निर्देश पर शहर के पदाधिकारीयो को बूथ स्तर पर मतदाताओं के पुनरीक्षण और छुटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के अभियान को गति देने के लिए जिम्मेदारी दी गई । शहर के अंतर्गत आने वाले समस्त 25 वार्डों के प्रत्येक बूथ पर बी एल ए की तैनाती की गई जो अपने-अपने बूथ पर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाताओं के सहयोग में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए हाज़ी फरीद अहमद ने शहर पदाधिकारियो को निर्देश जारी किया है की हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतिक तैयारी करें और प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों को सक्रिय कर अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने का संकल्प ले । बैठक का संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने पदाधिकारी को फार्म 6 फॉर्म 7 फॉर्म 8 के बारे में विस्तार से जानकारी दी । बैठक को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश मिश्रा रावटसगंज ब्लॉक के अध्यक्ष अमरेश देव पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने नेता राहुल गांधी के संकल्प को अपनाते हुए 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ कर फेंक देना है एवं नई सरकार का स्वागत करना है। बैठक में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, राजीव त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, अमरेश देव, पांडे श्रीमती बेवी सिंह, श्री वशिष्ठ चौबे, एडवोकेट आशीष कुमार शुक्ला, ददन कुशवाहा, शंकर लाल भारती, प्रदीप चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती आरती देवी, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, रामविलास भारती, नंदकुमार शर्मा, रिचर्ड डेविड, लाल बहादुर वर्मा राधेश्याम पटेल, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद कलीम, आदि लोग उपस्थित रहे ।




