Sonbhadra News : 32 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू ने विशाल प्रदर्शन के साथ सौंपा ज्ञापन
आज बीना परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य मार्ग पर कर्मचारियों ने अपनी 32 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । शनिवार को पूर्व घोषित आंदोलनात्मक सूचना के अनुसार सीटिया AICWF (सीटू) बीना क्षेत्र द्वारा घोषित द्वितीय चरण के आंदोलन के अंतर्गत आज बीना परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य मार्ग पर कर्मचारियों ने अपनी 32 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चले शांतिपूर्ण आंदोलन में बीना क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए सीटिया एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने कहा कि संगठन ने सदैव वार्ता एवं पत्राचार के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास किया, किन्तु प्रबंधन की लगातार उदासीनता एवं हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।
बीना क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि यह संघर्ष कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार एवं भविष्य की सुरक्षा का संघर्ष है। शाखा सचिव सत्य प्रकाश ने संगठन की 32 सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान, ओटी (ओवरटाइम) की सीलिंग समाप्त करना, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा श्रम कानूनों का प्रभावी पालन संगठन की प्रमुख मांगें हैं।
इस अवसर पर एनसीएल जोन के महामंत्री अरविन्द शाह, संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह तथा कृष्णशिला शाखा सचिव रामाश्रय पटेल ने अपने संबोधन में बीना क्षेत्र के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि अब वे अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी रवैये एवं समस्याओं के प्रति उदासीनता की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यदि 32 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को पूरे एनसीएल स्तर पर और अधिक तेज किया जाएगा।
शाम को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सैकड़ों कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महाप्रबंधक, बीना क्षेत्र के नाम ज्ञापन प्रबंधक (औद्योगिक संबंध) को सौंपा
धरना एवं प्रदर्शन में बीना क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे। साथ ही एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल महामंत्री अरविन्द शाह, संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह संगठन के जोनल संगठन मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा सहित एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से संगठन के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
सम्बंधित खबर
अपना जिला