Sonbhadra news : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआईएसएफ ने निकाली बाइक रैली
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सीआईएसएफ ओटीएचपीपी ओबरा ने कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली।

sonbhadra
6:15 PM, August 9, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सीआईएसएफ ओटीएचपीपी ओबरा ने कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। रैली आवासीय परिसर से शुरू होकर ओबरा के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस परिसर में समाप्त हुई।
रैली में जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। अधिकारियों, जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली का उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करना रहा।




