Sonbhadra news : ड्रोन खतरों से निपटने को सीआईएसएफ-डीएफआई में समझौता
संभावित खतरों से बचाने के लिए सीआईएसएफ और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के बीच एमओयू हुआ है।

sonbhadra
10:56 AM, September 13, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को ड्रोन से होने वाले संभावित खतरों से बचाने के लिए सीआईएसएफ और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत ड्रोन व काउंटर-ड्रोन तकनीक, प्रशिक्षण, फोरेंसिक जांच और संयुक्त अभ्यास के जरिए सुरक्षा क्षमता बढ़ाई जाएगी।
आरटीसी बहरोड़ को ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन तकनीक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। सीआईएसएफ के अनुसार अब तक 3,000 से अधिक कर्मियों को ड्रोन सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और करीब 80 इकाइयां ड्रोन तकनीक का उपयोग कर रही हैं।
एमओयू के तहत संदिग्ध ड्रोन की पहचान, ट्रैकिंग और निष्क्रिय करने के लिए एसओपी, पायलट प्रोजेक्ट और संयुक्त अभ्यास भी किए जाएंगे।




