Sonbhadra News : विकास की राह पर चुर्क-घूर्मा नगर पंचायत, जनता को जल्द मिलेगी कई सौगात
लंबे समय से विवाद में घिरे चुर्क तिमुहानि पर स्थित रोडवेज व नगर पंचायत की जमीन का हल निकलने के बाद नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा ने अपनी जमीन पर डबल स्टोरी काम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी दे दी है।

sonbhadra
4:44 PM, December 9, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । लंबे समय से विवाद में घिरे चुर्क तिमुहानि पर स्थित रोडवेज व नगर पंचायत की जमीन का हल निकलने के बाद नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा ने अपनी जमीन पर डबल स्टोरी काम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी दे दी है। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया कि पहले तल पर डिजिटल लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर रहेगा जबकि नीचे कमार्शियल् दुकानें रहेंगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी व स्टडी सेंटर बन जाने से युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। जबकि दुकानों से व्यापारी लाभान्वित हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि चुर्क में विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहा है और इस विकास कार्य में सदर विधायक का प्रयास व सहयोग सराहनी है।उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के चुर्क बाजार के तिराहे पर जल्द फुआरा सहित लाइटिंग देखने को मिलेगा।




