Sonbhadra news : फरार अभियुक्त के खिलाफ चोपन पुलिस ने की 82 की कार्रवाई
न्यायालय के आदेश पर थाना चोपन पुलिस ने न्यायालय में पेश नहीं हो रहे अभियुक्त संतोष उर्फ आशुतोष मिश्रा पुत्र स्वर्गीय केदार मिश्रा, निवासी पटवध के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की।

sonbhadra
7:27 PM, August 22, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन, सोनभद्र। न्यायालय के आदेश पर थाना चोपन पुलिस ने न्यायालय में पेश नहीं हो रहे अभियुक्त संतोष उर्फ आशुतोष मिश्रा पुत्र स्वर्गीय केदार मिश्रा, निवासी पटवध के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की।
अभियुक्त के विरुद्ध आपराधिक मामला अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-1 सोनभद्र में विचाराधीन है। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर अदालत ने उसके खिलाफ उद्घोषणा का आदेश जारी किया था। पुलिस ने उसके आवास व संबंधित स्थान पर पहुंचकर नियमानुसार आदेश की सार्वजनिक जानकारी दी और निर्धारित अवधि में न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उपस्थित न होने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।




