Sonbhadra News : थाना चोपन पुलिस ने साइबर ठगों से पीड़ित को ₹15,000/- वापस कराई
गुड्डू कुमार के साथ 14 अगस्त 2025 को कोटा थाना चोपन से अपने घर जाते समय रास्ते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर आवेदक से फोन पे के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।

sonbhadra
5:08 PM, April 14, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । गुड्डू कुमार के साथ 14 अगस्त 2025 को कोटा थाना चोपन से अपने घर जाते समय रास्ते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर आवेदक से फोन पे के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। जिसके फलस्वरूप आवेदक के बैंक खाते से ₹15,000/- (पन्द्रह हजार रुपये) की धनराशि फ्राड कर ली गयी थी ।उक्त घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पुलिस पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्रकरण की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध ट्रांजेक्शनों का ट्रेस किया गया तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक ई-मेल/नोडल पत्राचार किया गया। तत्पश्चात धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराते हुए नियमानुसार रिवर्सल की कार्यवाही संपादित कराई गई।
उक्त प्रभावी समन्वित कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹15,000 /- (पन्द्रह हजार रुपये) सफलतापूर्वक रिकवर कर उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई ।पीडित द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
जनहित में जारी -
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।




