Sonbhadra news : साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को चोपन पुलिस ने कराये 35 हजार में से 33,750 रुपये वापस
एक साइबर ठगी का मामला सामने आने के बाद चोपन पुलिस तुरंत एक्टिव हो गईं और प्रयास के बाद 28 अगस्त 2025 को पीड़ित के खाते में 33,750 रुपये वापस करा दिया।

sonbhadra
8:01 PM, August 28, 2025
घनश्याम पांडेय/विनित शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र में एक साइबर ठगी का मामला सामने आने के बाद चोपन पुलिस तुरंत एक्टिव हो गईं और प्रयास के बाद 28 अगस्त 2025 को पीड़ित के खाते में 33,750 रुपये वापस करा दिया। दरअसल पीड़ित पवन कुमार जायसवाल से 29 जुलाई 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी क्यूआर कोड के जरिए 35,750 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर चोपन थाने की साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सबसे पहले फ्रॉड की गई राशि को संबंधित खाते में होल्ड करा दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर टीम ने बैंक से पत्राचार किया। 28 अगस्त 2025 को पीड़ित के खाते में 33,750 रुपये वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।




