Sonbhadra news : वांछित अभियुक्त के घर चोपन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, मुनादी कराई
मुकदमा संख्या 372/19, धारा 138 एनआई एक्ट में वांछित अभियुक्त संत कुमार तिवारी पुत्र राम गोविंद तिवारी निवासी कुरहुल के विरुद्ध धारा 82/83 BNSS के तहत कार्रवाई की।

sonbhadra
6:24 PM, September 8, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन, (सोनभद्र)। थाना चोपन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा संख्या 372/19, धारा 138 एनआई एक्ट में वांछित अभियुक्त संत कुमार तिवारी पुत्र राम गोविंद तिवारी निवासी कुरहुल के विरुद्ध धारा 82/83 BNSS के तहत कार्रवाई की।
पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची, जहां वह मौजूद नहीं मिला और मकान में ताला बंद था। पुलिस ने दो गवाहों की मौजूदगी में मकान के मुख्य दरवाजे पर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया। साथ ही मुनादी कराकर अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने की सार्वजनिक उद्घोषणा की गई।




