Sonbhadra News : महाप्रबंधक द्वारा किया गया धनबाद मंडल के चोपन–शक्तिनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा धनबाद मंडल के चोपन–शक्तिनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा धनबाद मंडल के चोपन–शक्तिनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों का गहन अवलोकन किया गया।
इसके बाद महाप्रबंधक ने धनबाद मंडल के अंतर्गत दुद्धीचुआ कोल साइडिंग (सिंगरौली) का निरीक्षण किया तथा एन.सी.एल. के अधिकारियों के साथ बैठक कर माल लदान की व्यवस्था एवं उससे संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कोयला परिवहन को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।साथ ही महाप्रबंधक द्वारा चोपन से सोनभद्र स्टेशन तक 2 इंजन और 58 वैगन युक्त लॉन्ग हॉल गुड्स ट्रेन द्वारा सफल फुट प्लेटिंग किया गया, जो मालगाड़ी परिचालन में दक्षता और क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।