Sonbhadra News : चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष की माता का निधन
नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली की माता जी का शुक्रवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था

sonbhadra
7:37 PM, January 30, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली की माता जी का शुक्रवार को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था।
उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।




