Sonbhadra News : चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का हुआ पुनर्गठन, महफूज़ आरिफ बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से संबद्ध चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की सायं चोपन नगर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई।

sonbhadra
7:41 PM, February 23, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से संबद्ध चोपन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की सायं चोपन नगर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय जैन ने की। बैठक में द्विवार्षिक सत्र के लिए संगठन के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से महफूज़ आरिफ उर्फ पप्पू भाई को अध्यक्ष, सुशील पांडेय को महामंत्री तथा महेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। निवर्तमान पदाधिकारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महफूज़ आरिफ ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी एक माह के भीतर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर एक खुली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यसमिति का विस्तार एवं पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से माता प्रसाद पांडेय, अच्युत जायसवाल, विवेक तिवारी, लक्ष्मण सोनी, शशांक भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महामंत्री अजय भाटिया ने किया।
बैठक के अंत में सभी व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




