Sonbhadra news : ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा में बच्चों ने दिखाया हुनर
चतरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ में आयोजित हुई।

sonbhadra
6:05 PM, September 8, 2026
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
-- श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र जिला स्तरीय परीक्षा में लेंगे हिस्सा
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ में आयोजित हुई। परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न न्याय पंचायतों से चयनित कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के 47 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कक्षा तीन में प्राथमिक विद्यालय नाकों के अंकित कुमार ने प्रथम और कंपोजिट विद्यालय गुरौटी की आराध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में कंपोजिट विद्यालय सेहुआ की रितिका प्रथम और प्राथमिक विद्यालय खुज्झा की अंशिका द्वितीय रहीं।
कक्षा छह में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसम्हा की प्रतीक्षा ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय चपईल के सार्थक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा आठ में उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के आदित्य कुमार प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय खडुई की दीपांजलि द्वितीय स्थान पर रहीं।
ब्लॉक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय मेधावी परीक्षा के लिए किया जाएगा। परीक्षा के बाद खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एआरपी सुजीत कुमार सिंह, रामनरायण पांडेय, विनोद कुमार चौबे, रामदास जायसवाल, अनुपम दुबे और आनंद पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




