Sonbhadra News : पं0 विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
बाल मेला में कुछ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की दुकानों को सुसज्जित करके लगाया तो शेष छात्र-छात्राओं ने ग्राहक के रूप में सामानों को खरीदा । इस प्रकार सभी छात्र उत्साहित एवं प्रसन्नचित दिखाई दिए।

sonbhadra
1:29 PM, November 14, 2026
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । 14 नवंबर 2026 को पं0 जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को पं0 विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी के द्वारा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 'खेलकूद' एवं 'बाल मेला' प्रमुख रहा। बाल मेला में कुछ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की दुकानों को सुसज्जित करके लगाया तो शेष छात्र-छात्राओं ने ग्राहक के रूप में सामानों को खरीदा । इस प्रकार सभी छात्र उत्साहित एवं प्रसन्नचित दिखाई दिए।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने बताया कि भारत के लोगों को राष्ट्र नायक पं0 जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा लिखी गई पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' को अवश्य पढ़ना चाहिए, जिससे लोगों को नई सीख मिलेगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि "छात्रों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना भी अत्यावश्यक है ,जिससे बच्चे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को समझने के साथ-साथ भविष्य के लिए तैयार हो सके।
इस अवसर पर श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, सगीर खान, शशि पटेल, चंद्रभान देव, मनीष दूबे, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पाण्डेय, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, नेहा पाण्डेय वैष्णवी, श्रेया पाण्डेय आदि अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।




