Sonbhadra news : डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों न दादा-दादी के साथ मनाया बाल दिवस
डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दादा-दादी के सार मिलकर नई परम्परा के साथ चाचा नेहरु के जन्मदिन धुमधाम से मनाया।

sonbhadra
10:02 AM, November 15, 2025
विनोद घर (संवाददाता)
राबर्ट्सगंज ! डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दादा-दादी के सार मिलकर नई परम्परा के साथ चाचा नेहरु के जन्मदिन धुमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएम आलोक यादव एवं उनकी पत्नी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू की फोटो पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने चाचा नेहरू के बारे मे बच्चों को अवगत कराया। डीएवी की कार्यवाहक अध्यापिका निशा चौबे ने बताया कि आज कल सयुंक्त परिवार की परम्परा लगभग समाप्त सी हो गई है। जिसके कारण बच्चे अपने बडो का आदर करना, परिवार की महत्ता की अहमियत को भूल रहज है। हम सभी को ध्यान मे रखते हुए आज के दिन बच्चे अपने दादा दादी के साथ ही मिल कर बहुत ही आनंद किए। आगे उन्होंने ने बताया की हमें अपने बडों का सम्मान करना सिखते हैं। बच्चों ने कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर , सुनीता, आशुतोष राय, स्मृति निधि, बबली पाण्डेय, अंजली मिश्रा, अनु पटेल, ममता सिंह व अभिभावक गण उपस्थित रहे।




