Sonbhadra News : बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
आज रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय पकरी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आज वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर.....

sonbhadra
12:18 PM, April 1, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज विकास खंड अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय पकरी में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आज वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में नन्हीं बच्चियों ने लोकप्रिय गानों और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देशप्रेम, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने कहा कि "पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है।"
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने कहा कि "विद्यालय गांव की शान होता है और यहां के बच्चे भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।"
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान इस दौरान वरिष्ठ नागरिक धर्मराज सिंह, प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय मुसही इंदु प्रकाश सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय पकरी जमाल आरा, शिक्षिका शिव कुमारी देवी, पूनम जोशी, पूनम पांडेय, अनुपमा पांडेय, शिक्षा मित्र सुमित्रा सिंह, अनीता सिंह सहित बड़ी संख्य में छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण मौजूद रहे।



