Sonbhadra News :नदी में डूबने से बालक की मौत, घर में छाया मातम
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जपला मे दोपहर 4:00 बजे ठेमा नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

sonbhadra
7:16 PM, September 22, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जपला मे दोपहर 4:00 बजे ठेमा नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार चंदन 7 वर्ष पुत्र ईश्वर यादव ग्राम जपला जो ठेमा नदी के ऊपर बने पुलिया पर खेल रहा था, कि अचानक पुलिया के नीचे तेज धाराओ मे बह रही पानी में गिर गया और पानी के साथ बहने लगा। सड़क से गुजर रहे एक ग्रामीण ने देखा कि एक बालक नदी में बह रहा है, जिसे देख उसने शोर मचाया जिसकी आवाज सुन आसपास के ग्रामीण व परिजन नदी किनारे पहुंचे और डूबते हुए बालक को काफी दूर तक खोजाबीन किया, लेकिन कुछ देर बाद लमदाहा तिराहा के पास पानी में चंदन दिखाई दिया ,जिसे आनन-फानन में ग्रामीण नदी से बाहर निकाला और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक शाह आलम ने बालक को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया एवं अस्पताल के मेमो से स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। बालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहरा मच गया और मृतक बालक के माता-पिता अस्पताल में दहाड़े मारकर रोने लगे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया।




