Sonbhadra News : अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत
सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर सड़क पार कर रहा एक बालक अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

sonbhadra
3:55 PM, August 31, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर सड़क पार कर रहा एक बालक अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । सूचना पर मौके पर पहुची सुकृत पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया । पुलिस अज्ञात वाहन को चिन्हित कर पकड़ने के लिये सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गयी है ।
बताया जा रहा है कि विक्की (8) पुत्र सन्तोष चौहान निवासी लोहरा सड़क पार कर रहा था, उसी समय तेज रफ्तार से वाराणसी से रावर्ट्सगंज की तरफ आ रही पिकअप बालक को कुचलते हुये निकल गयी । जिसके बाद विक्की की मौके पर ही मौत हो गयी।




