Sonbhadra News : महज औपचारिकता बना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, दुरी बना रहे मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रविवार को आयोजित होना वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। यहां न तो समय से डॉक्टर पहुंचते हैं न ही जरूरी जांच ही हो पा रही है। इससे मरीजों का...

sonbhadra
7:45 PM, October 6, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रविवार को आयोजित होना वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। यहां न तो समय से डॉक्टर पहुंचते हैं न ही जरूरी जांच ही हो पा रही है। इससे मरीजों का मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले से मोहभंग हो रहा है। वहीं जब मरीज कम आ रहे हैं तो चिकित्सक समय से पहले ही ताला बंद करके निकल जा रहे हैं।
आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेला लगा। मेले में होमियोपैथ, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक के बैठने के निर्देश हैं, लेकिन यहाँ पर चिकित्साप्रभारी डॉ0 जे0पी0 सिंह के अतरिक्त कोई चिकित्सक नहीं मिला, इसके अलावा जाँच की सुविधा नदारद पायी गयी।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का प्रचार-प्रसार न होने से रोगी कम पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी डाॅ0 जे0पी0 सिंह सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डॉ0 जे0पी0 सिंह, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, स्टॉप नर्स चंद्राकला, एएनएम मीना भारती व एनएमए पी0के0निगम रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दे रहे थे। दोपहर दो बजे तक महज 8 रोगी ही पहुंचे थे। यहां न बैनर दिखा न ही जांच की बेहतर सुविधा मिली।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 जे0पी0 सिंह ने बताया कि "दवा अस्पताल से ही दिया जा रहा है, एलटी नहीं होने से जांच नहीं की जा रही है। दोपहर तक 8 मरीजों का इलाज किया गया है।"
आरोग्य मेले में कम मरीजों के पहुँचने पर सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "प्रचार-प्रसार के माध्यम से मरीजों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।"




