Sonbhadra News : मुख्य अभियंता लेवल वन ने कनहर परियोजना का लिया जायजा
मुख्य अभियंता लेवल वन ने कनहर

sonbhadra
6:18 PM, August 8, 2024
राजा (संवाददाता)
◆ मुख्य अभियंता के समक्ष विस्थापितों ने लगाई समस्याओं की झड़ी.
अमवार । आज दोपहर कनहर सिचाई परियोजना अमवार के गेस्टहाउस पर पहुचे मुख्य अभियंता लेवल वन सोवर्ड सिंह व मुख्य अभियंता नीरज सिंह को अभियंता त्रिलोकी नाथ झा ने पुरे परियोजना के बारे मे मानचित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी दिया । उसके बाद मुख्य अभियंता अन्य अभियंताओं के साथ पुनर्वास कालोनी मे बने विद्यालय व वहा निवास कर रहे विस्थापितों से मिल कर उनके समस्याओं से अवगत हुये, विस्थापित गुड़िया देवी, भीसूर प्रधान दीनानाथ, नसीम अंसारी ने मुख्य अभियंता से कहा कि हम लोगो का मकान जमीन सब डूब गया है हम लोग बेरोजगार हो गये, पुनर्वास कालोनी मे बिजली पानी सड़क नाली निर्माण अधुरा हुआ है साथ ही साथ विकास खंड व जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी विकास कार्य पुनर्वास कालोनी मे नही कराया जाता है परियोजना निर्माण के बाद विकास की उम्मीद थी लेकिन अब उम्मीद ही बन कर रह गया है । साथ ही मुख्य अभियंता ने विद्यालय मे बच्चों से पढ़ाई के बारे मे जानकारी लिए। उसके बाद मुख्य अभियंता लेवल वन व टू ने मुख्य बांध (स्पेलवे) पर पहुँच कर निर्माण कार्य के गुणवत्ता व जलभराव को देखा । मुख्य अभियंता लेवल वन ने बताया कि कनहर परियोजना यहाँ लोगों के लिए वरदान है लोगों को जल्द सिचाई व पीने का पानी मिलेगा, यहाँ जमीनी स्तर पर विस्थापितों के साथ व परियोजना निर्माण मे जो भी समस्या है उसे जल्द समाधान कर लिया जायेगा ।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र नाथ,अधिशासी अभियंता राम आशीष,विनोद कुमार,दिलीप कुमार, सैयद मौनुद्दीन,वीर बहादुर सिंह ,सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव संजय गुप्ता,आशुतोष मिश्र ,दिलीप कुमार, सहायक संतोष यादव ,राजेश शर्मा अभियंता आलोक चंद्र यादव सुनील यादव ,अवर अभियंता नन्दलाल यादव, सरवन यादव कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू,डिजीएम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।




