Sonbhadra news : मुख्य अभियंता गेस्टहाउस निर्माण के लिए कुदरी मे किया स्थलीय निरिक्षण
मुख्य अभियंता तथा अभियंताओं के साथ गेस्ट हाउस मे परियोजना निर्माण कार्य मे आ रही समस्या व होने वाले निर्माण कार्य को लेकर घंटो विचार विमर्श किया।

sonbhadra
6:55 PM, December 17, 2025
राजा (संवाददाता)
# सीपेज ड्रैन निर्माण कार्य से असंतुष्ट मुख्य अभियंता
अमवार । आज दोपहर कनहर सिचाई परियोजना अमवार के गेस्टहाउस पर पहुचे मुख्य अभियंता नीरज सिंह ने पुरे परियोजना के बारे मे मानचित्र के माध्यम से विस्तृत जानकारी लिये, उसके बाद मुख्य अभियंता अन्य अभियंताओं के साथ गेस्ट हाउस मे परियोजना निर्माण कार्य मे आ रही समस्या व होने वाले निर्माण कार्य को लेकर घंटो विचार विमर्श करने के बाद मुख्य बांध स्पेलवे पर बन रहे कंट्रोल रूम का बारिकी से निरिक्षण किया व दिशा निर्देश दिया। उसके बाद कुदरी मे नया गेस्टहाउस बनाने के लिये बांध के सामने प्रस्तावित भुमि का स्थलीय निरिक्षण किया व बताया कि अमवार बजार मे पहले से प्रस्तावित गेस्टहाउस हाउस को कुदरी मे बनाया जायेगा क्योंकि उसकी उचाई अमवार से अधिक है वहा से पुरे बांध व डूब क्षेत्र को देखा जा सकता है, गेस्टहाउस के लिये नया प्रस्ताव कुदरी मे स्थलीय निरिक्षण किया गया। पुनः अमवार वापसी के समय बांध के पास बन रहे सिपेज ड्रैन के निर्माण कार्य को देख नाराजगी जाहिर किया और कहा कि किसी निर्माण कार्य मे कोई अनियमितता नही बर्दाश्त किया जायेगा, सीपेज ड्रैन बांध के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है इसके एल ड्रैन मे हमेशा सीपेज का पानी बहना चाहिए, सम्बंधित ठिकेदार अगर सही निर्माण कार्य नही करते है तो कार्यवाही किया जायेगा।
इस मौके पर सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, अभियंता संजय गुप्ता, सुनिल यादव, त्रिलोक नाथ झा व अवर अभियंता सरवन यादव, नीरज, दिग्विजय व कार्यदाई संस्था के जीएम सत्यनारायण राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




