Sonbhadra News :छठ पूजा- दूसरे दिन खरना में व्रती महिलाएं पहुंची छठ घाट
सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ व्रत शुरू हो गया है। आज बुधवार को स्थानीय शिवाजी तालाब स्थित छठ घाट पर छठ के दूसरे दिन खरना में सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी महिलाएं संध्या अर्घ्य

तालाब पर संध्या अर्घ्य के लिए पहुंची महिलाएं
sonbhadra
6:42 PM, November 6, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ व्रत शुरू हो गया है। आज बुधवार को स्थानीय शिवाजी तालाब स्थित छठ घाट पर छठ के दूसरे दिन खरना में सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी महिलाएं संध्या अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पहुंची ।चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत मंगलवार के दिन नहाय-खाय शुरू हुई। खरना के दौरान घर पर संध्या में महिलाएं और पुरुष मिट्टी के चूल्हे पर पकाए गए गुड़ के साथ खीर का शुद्ध भोजन का सेवन रात्रि में एक समय करेंगी, जिसके बाद व्रती महिलाएं किसी भी प्रकार का कोई भी अन्न और फल ग्रहण नहीं कर पूरी तरह निर्जला रूप में व्रत रखा।बता दे कि खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाता है । इस महापर्व को लेकर जय बजरंग अखाड़ा समिति विभिन्न संगठन सामाजिक संस्थान के लोग नागरिक पुलिसकर्मी पूरी तरह से सहयोग करते हैं। इसके पूर्व सफाई विद्युत लाइट की व्यवस्था टेंट शामियाना की व्यवस्था पूरी तरह से की गई है। और जलाशय एवं स्थल पर बायरेक्टिंग किया गया है। आज शाम को डूबते सूर्य को अध्य देने के बाद व्रतधारी महिलाएं शाम को घर वापस आती है और रात्रि में गुड का खीर बनाकर खाती है उसके बाद पूरी तरह से निराजल व्रत महिलाएं रहेंगी।




