Sonbhadra News : छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
व्रती महिलाएं समेत घर के लगभग सभी सदस्य पूरे आस्था के साथ 2 बजे से ही झूंड में ढोल बाजे के साथ दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंच कर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया ।

sonbhadra
5:46 PM, November 15, 2026
- कोन में छठ घाट पहुंचने के लिए ग्रामीणों ने नदी पर बनाया बांस का अस्थाई पुल
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को कोन क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक लोकगीतों और छठी मैया के जयकारों से घाटों का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
व्रती महिलाएं समेत घर के लगभग सभी सदस्य पूरे आस्था के साथ 2 बजे से ही झूंड में ढोल बाजे के साथ दंडवत करते हुए छठ घाट पहुंच कर पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया ।
वहीं कोन पुरानी बस्ती स्थित पाण्डू नदी के दूसरे किनारे बना छठ घाट पर पहुंचने के लिए छठ पूजा समिति द्वारा हर वर्ष भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए बांस का अस्थाई पूल का निर्माण कराया गया है । जिससे होकर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं घाट पहुंच रही हैं । लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन हफ्ते भर पहले से छठ पूजा की समीक्षा कर रहा था तब अस्थायी बांस के पुल की चर्चा क्यों नहीं की गई। आखिर जब उस घाट पर हर वर्ष छठ पूजा होना है तो स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की जाती । लोगों का कहना है कि जिस नदी पर बांस का अस्थाई पुल बना है वहां पानी गहरा नहीं है लेकिन टूटने पर हादसा हो सकता है और शायद प्रशासन किसी अनहोनी के इंतजार में है, तब कहीं जाकर स्थाई व्यवस्था हो पाएगी ।
छठ घाट पर समिति द्वारा टेंट लाइट डेकोरेशन की सुविधा के अलावा एलाइनमेंट की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए हर घाट पर पुलिस फोर्स तैनात दिखें।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले हर छठ घाट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और सभी जगह गश्त किया जा रहा है।




