Sonbhadra News :15वें कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट के मैत्रीपूर्ण उद्घाटन मैच मे सीएचसी एकादश ने दुद्धी प्रेस क्लब एकादश को हराया
15वें कैनवस समर कप का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में स्वास्थ्य विभाग ने दुद्धी प्रेस क्लब (मिडिया )को 5 विकेट से हराया, दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे के रामलीला टीसीडी खेल मैदान में रविवार को 15वें

विजेता ट्राफी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम
sonbhadra
8:19 PM, July 5, 2026
15वें कैनवस समर कप का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में स्वास्थ्य विभाग ने दुद्धी प्रेस क्लब (मिडिया )को 5 विकेट से हराया,
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बे के रामलीला टीसीडी खेल मैदान में रविवार को 15वें कैनवस समर कप कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा दोनों टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में टॉस कराया।टॉस प्रेस क्लब दुद्धी के कप्तान रवि सिंह ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रेस क्लब की टीम निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सत्यम ने 18, राजा ने 16, शमीम अंसारी ने 11, राकेश गुप्ता ने 7, पप्पू यादव ने 4 तथा सिराज खान ने 2 रन का योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विवेक और आशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।65 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केवल 6 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से संदीप सिंह ने नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली। जयशंकर पांडे ने 11, आशीष पाल ने एक छक्के की मदद से 10, आशीष शुक्ला ने 6 तथा कप्तान चिकित्साअधीक्षक डा शाह आलम ने 4 रन बनाए।प्रेस क्लब की ओर से गेंदबाजी में राजा उर्फ देवी शक्ति ने 1 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रवि सिंह और शमीम अंसारी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रेस क्लब दुद्धी को 5 विकेट से पराजित कर विजयी शुरुआत की।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, राजकुमार अग्रहरि, कमल कुमार कानू, संरक्षक सुमित सोनी, अनुराग चौरसिया, अजीत सिंह, इरफान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




