Sonbhadra News : खजुरी ठेमा नदी पुल के पास बने छठ घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप,जाँच की मांग
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी गाँव के ठेमा नदी पुल के पास मनरेगा से बने छठ घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के खजुरी गाँव के ठेमा नदी पुल के पास मनरेगा से बने छठ घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। नाम नही छापने करने के शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि खजुरी गाँव में ठेमा नदी के पुल के पास नया घाट का निर्माण मनरेगा योजना से इस समय किया गया है, जिसकी लागत करीब 10 लाख रूपये बतायी जा रही है। इस छठ घाट निर्माण में संबंधितो द्वारा जमकर सरकारी धन की बंदरबाँट किए जाने की आशंका है, क्योंकि उक्त स्थान पर पहले से घाट निर्मित है जहाँ हर साल महिलाएं छठ पूजा करती है तथा उसी स्थान पर एक मंदिर भी बनी हुई है जिसकी चबूतरा पहले से ही बनी है। ग्रामीणों का आरोप कि छठ घाट निर्माण से जुड़े संबंधितो द्वारा बड़े ही चालाकी से उक्त स्थान पर छठ घाट का निर्माण करा दिया गया, जहाँ बहुत ही नाम मात्र के लागत में पहले से ही बने चबूतरे एवं सीढ़ियों को छठ घाट का रूप दे दिया गया।ग्रामीणों का दावा है कि उक्त छठ घाट निर्माण ऐसे -ऐसे मजदूरों की हाजिरी लगायी गई है जो कभी साइड पर काम करते नही देखें गए है।उक्त स्थान पर निर्माण को लेकर अभी तक कोई बोर्ड भी नही लगायी गई है, जिससे ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि उक्त छठ घाट निर्माण किस मद से तथा कितने लागत से हुई है।इसके अलावा गाँव में मनरेगा से चकरोड सहित अन्य कार्यों में भी जमकर अनियमितता की गई है जिसकी अगर उच्च स्तरीय जाँच हो तो बड़े खुलासे हो सकते है। सूत्रों की मानें तो खजुरी गाँव में विभिन्न मदों से 3 छठ घाट का निर्माण हुआ है तथा 2-3 सार्वजनिक चबूतरे का भी निर्माण किया गया है, जिसकी गुणवत्ता की जाँच की मांग ग्रामीणों ने उठाई है।इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया का पक्ष जानने के उनके सीयूजी मोबाइल नंबर 9454465140 पर सम्पर्क किया गया, लेकिन फोन नही मिलने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका।